crossorigin="anonymous"> Dwarka हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया - Sanchar Times

Dwarka हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया

Spread the love

एक्सीडेंट के बाद आरोपी बहन के साथ मौके से भागता दिखा


ST.News Desk

नई दिल्ली। द्वारका इलाके में हुए साहिल धनेश्रा सड़क हादसे से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुर्घटना के तुरंत बाद का है। फुटेज में नाबालिग आरोपी को तेज रफ्तार SUV चलाते हुए देखा जा सकता है। इसी SUV की टक्कर में 23 वर्षीय साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले अपनी कार को आगे ले जाता है, फिर उसे रोककर बाहर निकलता है और वाहन को हुए नुकसान का जायजा लेता है। इसके बाद वह कार को वहीं छोड़कर घटनास्थल की ओर लौटता है, जहां वह यह देखने की कोशिश करता है कि हादसे में किसे कितना नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की

CCTV फुटेज में आगे दिखता है कि जब आरोपी को हादसे की गंभीरता का एहसास होता है, तो वह मौके से भागने की कोशिश करता है। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति उसे रोकने की कोशिश भी करता है, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आरोपी अपनी बहन के साथ वहां से फरार हो जाता है। एक अन्य वीडियो में दोनों को कार से भागते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने इस नए फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है और मामले की पड़ताल जारी है।

दरअसल, 3 फरवरी को सुबह करीब 11:57 बजे द्वारका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार साहिल को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो एक नाबालिग चला रहा था और उसके साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि दोनों घर से रील बनाने के लिए निकले थे। साहिल को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो एक कैब से भी जा टकराई थी।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Spread the love