Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
Capture 1 3

रोहतास में एक दिवसीय पटना प्रक्षेत्रीय सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on January 15, 2025January 15, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने किया

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में रोहतास जिला कबड्डी संघ द्वारा एक दिवसीय पटना प्रक्षेत्रीय सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन न्यू स्टेडियम सासाराम के खेल भवन स्थित कबड्डी कोर्ट में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने किया, जिन्होंने कबड्डी कोर्ट का पूजन और नारियल फोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक रवि भूषण पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत फूलमाला और पुष्पगुच्छ देकर किया। डॉ. आलोक कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक टीम को 2100 रुपये नगद एवं विजेता टीम को 5100 रुपये व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान रोहतास और कैमूर के बीच हुआ, जिसमें रोहतास ने रोमांचक मुकाबले में कैमूर को 43-39 से हराया। रोहतास के प्रिंस दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई, जबकि कैमूर के शुभम कुमार का खेल भी दर्शकों को रोमांचित कर गया। दूसरे मैच में बक्सर ने भोजपुर को 35-24 से हराया। बक्सर टीम के बेस्ट रेडर व कार्नर रमेश यादव और रेडर सोनू के बेहतरीन खेल ने उन्हें जीत दिलाई, जबकि भोजपुर के बेस्ट रेडर रोहित कुमार और आल राउंडर भारत भोला का प्रदर्शन शानदार होने के बावजूद उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका।

फाइनल मैच अब रोहतास और बक्सर के बीच होगा। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मेजबान रोहतास के अलावा भोजपुर, बक्सर और कैमूर की टीमों ने भाग लिया है। तकनीकी संयोजक दिलीप कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है।

अतिथियों में सत्यम यादव (राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार, नई दिल्ली), कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव लाल बिहारी यादव, जिला खेल संघ के दामोदर सिंह, और फुटबॉल संघ के सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

मनोज यादव, कबड्डी संघ रोहतास: “हमने इस प्रतियोगिता को आयोजित कर युवाओं को कबड्डी खेल के प्रति आकर्षित करने की कोशिश की है, और फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।”


Spread the love
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
Next Post: सासाराम में मकर संक्रांति के अवसर पर सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme