Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
shivraj

पीएम मोदी में है झारखंड की जनता का विश्वास : शिवराज सिंह चौहान

Posted on November 21, 2024November 21, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

चुनावी राज्य झारखंड में बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग के साथ सभी सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। झारखंड में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जिसमें कई एजेंसियों ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई है।

इस सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने आईएएनएस से कहा कि एकदम स्पष्ट है कि झारखंड में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों का और झारखंड की जनता का विास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए में है। झारखंड की जनता अपने प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती है। यही कारण है कि भाजपा भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीत रही है और हम सरकार बना रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा स्पष्ट रूप से शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए कम से कम से कम 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। प्रदेश में दो चरणों में वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन वास्तव में ऊंट किस करवट बैठता है यह 23 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। –आईएएनएस एससीएच/एकेजे


Spread the love
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: जी20 सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक सफलता और भारत-अमेरिका संबंधों की गहरी साझेदारी
Next Post: विस उपचुनावों में पड़े 70 प्रतिशत तक वोट

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme