Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 25

सासाराम के मोहम्मदपुर में महिला कुश्ती प्रतियोगिता, बदलते बिहार की तस्वीर

Posted on February 22, 2025February 22, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम के मोहम्मदपुर स्थित चेनारी में हर साल फागुन महीने में विराट दंगल शेरगढ़ चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिला पहलवानों का कुश्ती मुकाबला होता है। एक समय था जब यह इलाका नक्सलियों के लिए कुख्यात था, लेकिन अब यहां महिला पहलवानों का दमखम देखने को मिलता है।

इस प्रतियोगिता में राज्य ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से महिला पहलवान भाग लेने आती हैं। प्रत्येक साल यह प्रतियोगिता गांववासियों द्वारा विजेता महिला पहलवानों को पुरस्कृत करने के साथ संपन्न होती है। इस बार के दंगल का उद्घाटन चेनारी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता ललन पासवान ने किया। उद्घाटन के बाद पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती के दाव-पेच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फाइनल मुकाबला पटना की साध्वी कुमारी और भागलपुर की प्रियंका के बीच हुआ। यह मुकाबला 5 मिनट से अधिक तक चला, जिसमें पहले तो साध्वी कुमारी प्रियंका पर हावी दिखी, लेकिन अंत में प्रियंका ने शानदार दांव खेलते हुए साध्वी कुमारी को पटखनी दे दी।

जहां पहले नक्सलियों का डर था, वहीं आज उसी जगह महिला पहलवान अपनी ताकत दिखा रही हैं, यह बदलते बिहार की तस्वीर को दर्शाता है।

प्रियंका (विजेता महिला पहलवान):
“यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं गर्व महसूस करती हूं कि मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी और इसे जीतने में सफल रही।”

ललन पासवान (पूर्व विधायक, भाजपा नेता, चेनारी):
“यह दंगल बिहार में महिला सशक्तिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है। मुझे खुशी है कि अब हमारे इलाके में महिलाएं अपनी ताकत दिखा रही हैं, और यह बदलाव हम सबके लिए गर्व की बात है।”

बिहार

Post navigation

Previous Post: चेनारी के दुर्गावती डैम के समीप हॉट एयर बैलून सेवा का शुभारंभ, लोगों ने लिया अद्भुत नज़ारों का आनंद
Next Post: बिहार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, कैमूर जिला में चलाया गया अभियान

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
  • us-iran war : ट्रंप का ईरान पर बड़ा आर्थिक हमला
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया