crossorigin="anonymous"> PM Kisan Samman Nidhi: होली से पहले बिहार के किसानों को मिल सकती है 22वीं किस्त - Sanchar Times

PM Kisan Samman Nidhi: होली से पहले बिहार के किसानों को मिल सकती है 22वीं किस्त

Spread the love

2 हजार की जगह मिल सकते हैं 3 हजार रुपये, राज्य योजना का भी लाभ संभव

ST.News Desk

बिहार के लाखों किसान PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, होली से पहले किसानों के खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

Happy Indian farmer, farmer holding indian rupees in hands, smart farming

इस बार खास बात यह है कि पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की राशि भी मिलने की संभावना है। ऐसे में बिहार के किसानों के खाते में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये तक आ सकते हैं।

an old man in traditional punjabi clothes, wheat field background, full body, vaisakhi, baisakhi, smile –ar 16:9 –v 6 Job ID: a0b2e104-09f5-4b36-8614-e718a117aa06

अब तक 21 किस्तें जारी

पीएम किसान योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं।

Indian farmer holding tablet

बिहार बजट के दौरान राज्य सरकार ने कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की थी। इस तरह बिहार के किसानों को कुल मिलाकर सालाना 9,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

उम्मीद जताई जा रही है कि 22वीं किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। पिछले वर्ष 2025 में भी फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही किस्त जारी की गई थी, इसलिए इस बार भी उसी समय के आसपास राशि ट्रांसफर होने की संभावना है।

किन बातों का रखें ध्यान?

किस्त की राशि पाने के लिए निम्न बातें सुनिश्चित करना जरूरी है:

e-KYC पूरा होना चाहिए
फार्मर आईडी बनी हो
आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो
बैंक खाते की जानकारी सही हो
जमीन का रिकॉर्ड अपडेटेड हो

यदि इनमें से किसी भी जानकारी में त्रुटि होगी, तो किस्त का पैसा खाते में नहीं आएगा।
घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस
किसान अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
“Know Your Status” या “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
स्क्रीन पर किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि होली से पहले मिलने वाली संभावित 22वीं किस्त का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *