Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
क्या ईरान भारतीय जहाजों से भी वसूल रहा पैसा

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव: ईरान वसूल रहा 20 लाख डॉलर शुल्क, भारत ने भुगतान से किया इनकार

Posted on April 10, 2026April 10, 2026 By Chhavi Singh

Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान द्वारा ट्रांजिट शुल्क वसूली की खबरों के बीच भारत ने साफ किया है कि उसने इस संबंध में कोई भुगतान नहीं किया है और स्वतंत्र व सुरक्षित आवागमन की मांग दोहराई है

ST.News International Desk

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद Strait of Hormuz से जहाजों के आवागमन को लेकर स्थिति अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले कुछ जहाजों से करीब 20 लाख डॉलर तक का ट्रांजिट शुल्क वसूल रहा है, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरौजेर्दी ने Islamic Republic of Iran Broadcasting (IRIB) से बातचीत में कहा कि यह शुल्क ईरान की सामरिक ताकत को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के बाद से यह मार्ग तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों के लिए प्रभावित रहा है।

वहीं भारत ने इस पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि उसने ईरान को किसी भी तरह का ट्रांजिट शुल्क नहीं दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा कि “होर्मुज स्ट्रेट पर टोल वसूली की खबरें हमें भी मिली हैं, लेकिन भारत और ईरान के बीच इसको लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।”

भारत ने यह भी दोहराया कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जहाजों के “स्वतंत्र और सुरक्षित” आवागमन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि ऐसी कोई स्थिति बनती है, तो उस समय निर्णय लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, सीजफायर से पहले भी ईरान द्वारा शुल्क वसूली की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, ईरान ने भारत को मित्र देश मानते हुए उसके जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है।

गौरतलब है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए मध्य पूर्व पर काफी निर्भर है और करीब 90 प्रतिशत तेल और गैस का आयात इसी क्षेत्र से करता है। हाल ही में भारतीय ध्वज वाले 8 एलपीजी टैंकर Strait of Hormuz से सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं।

फिलहाल यह मुद्दा पाकिस्तान में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता में भी अहम बनता जा रहा है, जहां इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा और शुल्क विवाद पर चर्चा होने की संभावना है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मथुरा में बड़ा हादसा : वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, 10 की मौत, कई लापता
Next Post: अवैध खनन से सोन नदी के तटीय इलाकों में जल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया