Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 19 at 20.32.03

प्रशांत किशोर ने पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उतारे उम्मीदवार, अध्यक्ष पद के लिए दिवेश दीनू और उपाध्यक्ष पद के लिए दानिश वसीम प्रत्याशी

Posted on March 19, 2025March 19, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जन सुराज की ओर से अध्यक्ष पद के लिए दिवेश दीनू उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए मो. दानिश वसीम (रुहान), संयुक्त सचिव पद के लिए अनु कुमारी, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए ऋतंभना रॉय और कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार उम्मीदवार होंगे।

पटना यूनिवर्सिटी की दुर्दशा के लिए नीतीश कुमार और BJP जिम्मेवार, जदयू को छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिले: प्रशांत किशोर

WhatsApp Image 2025 03 19 at 20.32.02

प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के गिरते शैक्षणिक स्तर और दुर्दशा के लिए नीतीश और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि 15-20 साल पहले पटना विश्वविद्यालय से छात्र सीधे IAS IPS के लिए चयनित होते थे, लेकिन आज पटना विश्वविद्यालय का शैक्षणिक स्तर पूरी तरह चरमरा गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं बनाया और नीतीश कुमार भी हमेशा भाजपा से मंत्री पद और अपनी पार्टी के लिए सीटों के लिए मोलभाव करते रहे। उन्होंने गठबंधन के लिए कभी भी पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की शर्त नहीं रखी और न ही राज्य सरकार ने पटना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठाया। इसका परिणाम है कि इस बार जदयू को छात्र संघ चुनाव में कोई उम्मीदवार तक नहीं मिले। इसलिए पटना विश्वविद्यालय की दुर्दशा के लिए नीतीश कुमार और भाजपा दोनों ही जिम्मेदार हैं।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग को ख़ारिज कर दिया, और इस मांग को ख़ारिज करते समय यह कहा कि हमलोग इसे इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बनाना चाहते है, तो इंटरनेशनल तो बनाया नहीं, लेकिन जो था उसको भी छत-बिछत कर दिया। इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो, डबल डेकर के नाम पर जो एक पटना विश्वविद्यालय की गरिमा थी, उसको भी बर्बाद कर दिया। क्या आप लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय को तोड़ कर वहां पर मेट्रो कभी बनाया जा सकता है? लेकिन पटना विश्वविद्यालय साइंस विभाग के पूरी बिल्डिंग को ही तोड़ दिया गया है मेट्रो बनाने के लिए, ओर ऐसा सिर्फ बिहार में ही संभव है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार और उनके सहयोगी को भाजपा को दोषी मानता हूं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सदर अस्पताल परिसर में अवैध जन औषधि केंद्र पर छापामारी, एक साल से बिना लाइसेंस चल रहा था
Next Post: सासाराम कोर्ट ने 25 साल पुराने हत्या मामले में पिता-पुत्र को उम्रकैद की सजा सुनाई

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट, भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
  • UP-Japan Investment Meet 2026: योगी ने जापानी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता, बोले- यूपी को बनाएं दूसरा औद्योगिक घर
  • UP Election 2027: मायावती का बड़ा दांव, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी
  • Tejashwi Yadav Detained: राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, RJD का बड़ा प्रदर्शन
  • #बांग्लादेश PM तारिक रहमान का भारत दौरा रहेगा यादगार? PM मोदी ने दिए खास निर्देश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया