Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
WhatsApp Image 2025 03 26 at 17.50.57 scaled

जन सुराज पार्टी में मो. अब्दुल्लाह और अमजद हसन की शामिली, प्रशांत किशोर ने भाजपा और वक्फ बिल पर कसा तंज

Posted on March 26, 2025March 26, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

जन सुराज पार्टी का गठन हुए मात्र छह महीने ही हुए हैं, और हर दिन सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो बिहार के बेहतर भविष्य और विकास में योगदान देने के इच्छुक हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व IPS अधिकारी मो. अब्दुल्लाह और समाजसेवी अमजद हसन जन सुराज परिवार में शामिल हो गए।

WhatsApp Image 2025 03 26 at 17.50.58

इनकी पार्टी में शामिली के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि सत्य की शक्ति ऐसी होती है कि उस पर चाहे जितना भी कीचड़ फेंका जाए, वह कभी नहीं बदलता। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ बिहार के लोग यह समझने लगेंगे कि उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए कौन सी पार्टी और व्यवस्था सही है।

प्रशांत किशोर ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा पर आधारित राजनीतिक व्यवस्था को गांधी की विचारधारा पर आधारित राजनीतिक व्यवस्था ही हरा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में चुनाव लड़कर सत्ता में आना नहीं है, बल्कि यह आज़ादी से पहले महात्मा गांधी की कांग्रेस की तरह एक नई राजनीतिक व्यवस्था का निर्माण करने का अभियान है।

WhatsApp Image 2025 03 26 at 17.50.58 1

प्रशांत किशोर का AIMPLB के विरोध प्रदर्शन में समर्थन
आज प्रशांत किशोर ने गर्दनीबाग पहुंचकर वक्फ बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की संसद से कुछ ऐसे कानून पास हो रहे हैं जिनसे मुस्लिम समाज असहज है। वक्फ बिल पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर यह बिल संसद से पास होता है, तो इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे।


Spread the love
बिहार

Post navigation

Previous Post: करगहर प्रखंड कार्यालय पर बभनी पंचायत के लोगों का नारेबाजी, पंचायत सरकार भवन के लिए किया प्रदर्शन
Next Post: सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सधन टिकट चेकिंग अभियान, 144 बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया 67,000 रुपये जुर्माना

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme