Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
Capture 7

मेवाड़ के सम्राट राणा सांगा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ डेहरी में विरोध मार्च

Posted on April 9, 2025April 9, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

-कुंवर राणा सामाजिक संस्थान सहित कई संगठनों ने किया विरोध मार्च
-भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह हुए शामिल
-सपा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान का किया विरोध

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो,(संचार टाइम्स.न्यूज)

रोहतास के डेहरी में कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा सम्राट राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ एक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस मार्च में औरंगाबाद के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील सिंह भी उपस्थित हुए।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा सम्राट राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहे जाने पर पूरे देश में विरोध जताया जा रहा है। इस बयान के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने मिलकर यह आक्रोश रैली निकाली। रैली बाबू कुंवर सिंह चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर चौक, कर्पूरी चौक, पाली रोड, स्टेशन रोड और कैनाल रोड से होते हुए विभिन्न प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपने के लिए समाप्त हुई।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस तरह के बयान की कड़ी निंदा की और रामजीलाल सुमन से इस्तीफा की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रकार के अपमानजनक बयान देश के वीरों के प्रति अनुचित हैं।

पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कहा, “राणा सांगा, महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, बाबू कुंवर सिंह जैसे महान योद्धाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करना इस देश के इतिहास को कलंकित करने जैसा है।”

रैली में बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता भी शामिल थे, जिन्होंने सम्राट राणा सांगा की प्रतिष्ठा की रक्षा करने की बात की।


Spread the love
बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी परमिंदर गौड गिरफ्तार, साथ में साथी भी पकड़ा गया
Next Post: सासाराम के युवा हिमांशु द्वारा प्राचीन मंडाला आर्ट को पुनः जीवित करने की पहल

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme