Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 8

सासाराम के युवा हिमांशु द्वारा प्राचीन मंडाला आर्ट को पुनः जीवित करने की पहल

Posted on April 9, 2025April 9, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो,(संचार टाइम्स.न्यूज)

सासाराम का युवा हिमांशु भारतीय संस्कृति की प्राचीन कला मंडाला आर्ट को पुनर्स्थापित करने में जुटा हुआ है। हजारों साल पुरानी इस पौराणिक कला को वह आधुनिक डिज़ाइन के तड़के के साथ प्रस्तुत कर रहा है, जिससे यह कला न केवल प्राचीन बनी रहती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक नया आकर्षण भी प्राप्त करती है।

मंडाला आर्ट का विशेष उपयोग बौद्ध धर्म में ध्यान और मेडिटेशन के लिए किया जाता रहा है। हिमांशु ने अमेरिका और ब्रिटेन के कई शैक्षिक संस्थानों से ऑनलाइन इस कला को सीखा है और अब इसे फिर से जीवित करने की कोशिश कर रहा है। वह इसे अब डिजिटल मशीनों के माध्यम से आधुनिक रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे यह कला भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है।

मंडाला कला की जड़ें भारत में हैं, लेकिन यह कला चीन, जापान और वर्मा जैसे देशों में भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। भारत के प्राचीन मंदिरों, बौद्ध मठों और विहारों में इस कला के अद्भुत नमूने देखे जा सकते हैं। इसे ब्रह्मांड के केंद्र के रूप में धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर ध्यान योग करने वाले लोग इसे एक प्रभावशाली उपकरण मानते हैं।

हिमांशु ने इसे आधुनिक डिजिटल तकनीकों के जरिए नया रूप दिया है और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। उनके मंडाला आर्ट की कीमत दो हजार रुपए से लेकर ढाई लाख तक विभिन्न आकारों और डिज़ाइनों में बिक रही है।

हिमांशु कहते हैं, “स्थानीय स्तर पर इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि हम इस प्राचीन कला को नई पीढ़ी से जोड़ सकें और इसे एक रोजगार के अवसर के रूप में पेश कर सकें।” वह नए लड़कों को भी इस कला को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह कला आगे बढ़े और इसके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े।

बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने हिमांशु को इस कला को बढ़ावा देने के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया है, जिससे वह अपने काम को और अधिक विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

हिमांशु की यह पहल न केवल एक प्राचीन कला को जीवित रखने की कोशिश है, बल्कि यह सासाराम को एक वैश्विक कला केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मेवाड़ के सम्राट राणा सांगा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ डेहरी में विरोध मार्च
Next Post: सासाराम : वन मंत्री डॉ. सुनील कुमार की घोषणा, रोहतास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया