crossorigin="anonymous"> रांची : जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) के तत्वाधान में क्षत्रिय समाज एक जुट होकर लोस चुनाव का किया विरोध - Sanchar Times

रांची : जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) के तत्वाधान में क्षत्रिय समाज एक जुट होकर लोस चुनाव का किया विरोध

Spread the love

  • आयोजन का नेतृत्व श्री हरिन्द्र नाथ सिंह उर्फ हरि सिंह के द्वारा किया गया, संयोजक श्री संतोष कुमार सिंह (झारखंड प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, जेपीजेडी), छोटू सिंह (झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री युवा मोर्चा, जेपीजेडी) एवं श्री मुन्ना सिंह के द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री चन्देश्वर सिंह ने किया और मंच का संचालन श्री नन्द किशोर सिंह चन्देल ने किया।

झारखंड ब्यूरो (संचार टाइम्स.न्यूज)। झारखंड की राजधानी रांची में 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक बैंक्वेट हॉल एंसिलरी एरिया तुपुदाना में क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें शामिल हुए समाज के लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे झारखंड में लगभग 4 लाख क्षत्रिय वोट हैं। लोकसभा चुनाव में झारखंड की एक भी सीट पर सत्तारूढ़ एनडीए ने क्षत्रिय समाज को टिकट नहीं नहीं देने पर जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) पार्टी के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बैठक में आज के राजनीतिक हालात के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षत्रिय की अवहेलना को देखते हुए झारखंड क्षत्रिय समाज के द्वारा भाजपा के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए इस बार के संसदीय चुनाव मे भाजपा के खिलाफ वोट कर एकजुटता दिखाने की बातों पर विचार मंथन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व श्री हरिन्द्र नाथ सिंह उर्फ हरि सिंह के द्वारा किया गया। संयोजक श्री संतोष कुमार सिंह एवं छोटू सिंह एवं श्री मुन्ना सिंह के द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री चन्देश्वर सिंह ने किया और मंच का संचालन श्री नन्द किशोर सिंह चन्देल ने किया। इस दौरान मौजूत सभी लोगों के लिए खानपान की भी व्यवस्था की गई थी।


Spread the love