Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
rcb

RCB vs GT: प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए आरसीबी और गुजरात के बीच ‘करो या मरो’ मुकाबला

Posted on May 3, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

अभी भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस को अपनी थोड़ी बहुत उम्मीदें भी कायम रखने के लिये शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दस मैचों में छह अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि टाइटंस दस मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है।
समीकरणों के आधार पर अभी भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस को अपनी थोड़ी बहुत उम्मीदें भी कायम रखने के लिये शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दस मैचों में छह अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि टाइटंस दस मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (10 अंक) की पिछले मैच में हार के बाद इन दोनों टीमों की उम्मीदें बंधी है। दोनों को बखूबी पता है कि दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहने की बजाय खुद अपने अभियान को ढर्रे पर लाना होगा। अपने मैदान पर खेल रही आरसीबी के लिये विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं जो इस सत्र में 500 रन पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने। आरसीबी को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजों ने हालांकि मेजबान को निराश किया है।

मोहम्मद सिराज , यश दयाल, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह कोई भी प्रभावित नहीं कर सका है। बल्लेबाजों की ऐशगाह चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर उन्हें गुजरात के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा हालांकि अभी तक वे एक ईकाई के रूप में अच्छा नहीं खेल सके हैं। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने पिछले दो मैचों में उसे हराया है। शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन ने मिलकर गुजरात के लिये 700 से अधिक रन बनाये हैं। रिधिमान साहा, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर और शाहरूख खान 200 रन के आसपास भी नहीं पहुंच सके हैं।

गेंदबाजी में स्टार स्पिनर राशिद खान समेत कोई भी अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका है। राशिद ने दस मैचों में आठ की इकॉनॉमी रेट से आठ विकेट लिये हैं। पिछले साल उन्होंने 8 . 24 की इकॉनॉमी रेट से 27 विकेट लिये थे। तेज गेंदबाजी में टीम को मोहम्मद शमी की कमी खल रही है जो सर्जरी के बाद उबर रहे हैं। उमेश यादव और मोहित शर्मा काफी महंगे साबित हुए हैं। मोहित ने 10 विकेट लिये लेकिन 11 से अधिक की दर से रन दिये हैं। उमेश सात ही विकेट ले सके हैं।

टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुतार।


Spread the love
खेल

Post navigation

Previous Post: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी धमकी
Next Post: इंग्लैंड ने खोया उभरता युवा स्पिनर, महज 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme