Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
lalu yadav 1

RJD विधायकों की बैठक खत्म, मनोज झा बोले- लालू लेंगे आखिरी फैसला

Posted on January 27, 2024 By Chhavi Singh

‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच आज राजद की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। बैठक के बाद राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हर मुद्दे पर विधायकों से चर्चा हुई है। विधायकों की बातों को सुना गया है। उन्होंने कहा कि पूरी बातचीत सकारात्मक रही है। सारे विधायकों ने लालू यादव को आखिरी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। लालू यादव जो फैसला लेंगे। उसके साथ हम सभी खड़े रहेंगे। वहीं, सूत्रों ने बताया है कि तेजस्वी यादव ने इस बैठक में साफ तौर पर कहा है कि मैं हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मान किया है।

गिरिराज सिंह उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। सूत्रों ने कहा कि कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। ‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, ”2005 से पहले बिहार में क्या था?” मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी… अब, अधिक लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जातिगत जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना हो। बिहार में अभी खेल होना बाकी है।

रणनीति लालू यादव भी लगातार रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लालू यादव को भी सरकार बनाने के लिए महज आठ विधायकों की जरूरत है। ऐसे में राजद खेमा भी शांत नहीं है और विधायकों का जुगाड़ करने की कोशिश जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि राजद की ओर से जीतन राम मांझी से संपर्क किया गया था जिनके पास चार विधायक है। हालांकि, मांझी दावा कर रहे हैं कि वह एनडीए के साथ है और यही रहेंगे। लेकिन दावा यह भी किया जा रहा है कि जदयू के कई विधायक नीतीश के एनडीए में लौटने से खुश नहीं है और वह पाला बदल सकते हैं। शायद इन्हीं विधायकों पर लालू यादव की नजर है। लालू यादव किसी भी कीमत पर तेजस्वी यादव को सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि, तत्काल में विधायकों का जुगाड़ करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन जब बिहार विधानसभा फरवरी से शुरू होगी, तब शायद लालू यादव कोई बड़ा खेल कर सके।

बिहार

Post navigation

Previous Post: उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन, 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
Next Post: लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने जारी किया समन, 9 फरवरी को सभी आरोपियों को पेश होने के आदेश

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया