Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
Capture 3

राजद विधायक सुदय यादव ने Sasaram में Waqf संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted on April 9, 2025April 9, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो,(संचार टाइम्स.न्यूज)

आज सासाराम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने पहुंचे जहानाबाद के राजद विधायक सुदय यादव ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए Waqf संशोधन विधेयक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी जनता के लिए उपयोगी विधेयक लेकर नहीं आती, बल्कि समाज में विकृति और उन्माद फैलाने के उद्देश्य से काम कर रही है।

सुदय यादव ने उदाहरण देते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने पहले किसानों के नाम पर कृषि बिल लाया था, जिसके खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन हुआ था। अंततः उसे वापस लेना पड़ा। अब Waqf संशोधन विधेयक के खिलाफ भी पूरे देश में असंतोष है, और मुझे विश्वास है कि यह विधेयक भी सरकार को वापस लेना पड़ेगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, पलायन, महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह विधेयक लाई है। उनका कहना था कि इस विधेयक के माध्यम से सरकार देश में उन्माद पैदा कर रही है और असल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है।

सुदय यादव ने इस बैठक में कार्यकर्ताओं से भी अपील की और उन्हें केंद्र सरकार के इन प्रयासों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। वे राजद के एकदिवसीय बैठक को संबोधित करने के लिए सासाराम पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुशवाहा सभा भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दिल्ली/NCR, बिहार

Post navigation

Previous Post: Delhi: निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर सख्ती, शिक्षा मंत्री और विपक्ष आमने-सामने
Next Post: सासाराम की BPSC शिक्षिका डिंपल कुमारी की समस्तीपुर में असमय मौत, परिजनों में शोक

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया