crossorigin="anonymous"> रोहतास जिले से आरएलएम ने 'संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली' के साथ अभियान की शुरुआत की घोषणा की - Sanchar Times

रोहतास जिले से आरएलएम ने ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ के साथ अभियान की शुरुआत की घोषणा की

Spread the love

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ की तैयारी पूरी कर ली है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 25 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज से इस महारैली के माध्यम से जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी।

इस तैयारी को लेकर ज़िला अध्यक्ष कपिल कुमार और मीडिया प्रभारी विशाल सिंह की मौजूदगी में जायजा लिया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि आरएलएम के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले परिसीमन सुधार की मांग उठाई थी और अब कई अन्य राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर समर्थन जताने लगे हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में परिसीमन सुधार की प्रक्रिया पर रोक लगी थी, जो आज भी जारी है। आरएलएम का उद्देश्य जनता को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और हर हाल में परिसीमन सुधार को लागू कराना है।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि आने वाले समय में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में इस विषय को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *