Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 06 20 at 17.21.27

तुतला भवानी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

Posted on June 20, 2025June 20, 2025 By Chhavi Singh

डीएम उदिता सिंह,एसपी रौशन कुमार, डीएफओ मनीष कुमार वर्मा एवं डीडीसी ने यूको पर्यटन मां तुताली भवानी स्थल का किया निरीक्षण

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिले में आगामी मां तुतला भवानी आर्द्र पूजा मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, रोहतास के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम ने मेले स्थल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी डिहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डिहरी, अंचलाधिकारी तिलौथू, तथा मां तुतला भवानी पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 06 20 at 17.21.57

विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा का लिया गया जायजा
निरीक्षण के दौरान मेले की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

तत्पश्चात आयोजित बैठक में तुतला भवानी मंदिर परिसर स्थित कुंड की सफाई और सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश वन प्रमंडल पदाधिकारी, सासाराम को दिए गए।

WhatsApp Image 2025 06 20 at 17.21.57 1

पर्याप्त दंडाधिकारी और पुलिस बल की होगी तैनाती
अनुमंडल पदाधिकारी डिहरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डिहरी को पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

पूजा समिति की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
पूजा समिति के सदस्यों से संवाद कर मेले से जुड़ी समस्याओं की चर्चा की गई और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। मंदिर परिसर में झूला, सीढ़ियों एवं चबूतरे की मरम्मती, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए गए।

वन-वे यातायात और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था
मेले के दौरान मां तुतला भवानी मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क को वन-वे करने का निर्देश जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा दिया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें और मेला शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो।

बिहार

Post navigation

Previous Post: PM मोदी का बिहार दौरा: 10 हजार करोड़ की सौगात, राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला
Next Post: प्रशांत किशोर आज करगहर में करेंगे जनसभा, बिहार बदलाव यात्रा के तहत पहली बार जन संवाद करेंगे

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया