
हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में आयोजित गुप्ताधाम महोत्सव को लेकर अब सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जवाबदेही की मांग उठने लगी है। पत्रकार रंजन सिंह राजपूत ने महोत्सव में हुए संपूर्ण खर्च का ब्योरा मांगते हुए RTI आवेदन दायर किया है।
RTI में मांगी गई जानकारी:
पत्रकार रंजन सिंह ने RTI आवेदन के माध्यम से निम्नलिखित जानकारी मांगी है:
गुप्ताधाम महोत्सव में कुल कितनी राशि खर्च की गई?
विभिन्न मदों में (मंच व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, कलाकारों का पारिश्रमिक, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा व्यवस्था आदि) कितनी-कितनी राशि खर्च हुई?
सभी खर्चों के प्रमाण स्वरूप सत्यापित छायाप्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।
महोत्सव की व्यवस्था पर सवाल:
गौरतलब है कि गुप्ताधाम महोत्सव का बजट अन्य महोत्सवों की तुलना में काफी अधिक बताया जाता है, लेकिन इसके बावजूद आयोजन के दौरान मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। आम जनता के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जबकि VVIP मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
अब प्रशासन के जवाब पर टिकी निगाहें:
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग RTI आवेदन पर कितनी पारदर्शिता से जवाब देता है, या फिर इस मामले को दबाने की कोशिश की जाती है। यदि समय पर सटीक जानकारी नहीं दी गई, तो यह मामला बड़े स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय अनियमितता हो सकता है।
