हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज
रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र स्थित तिलौथू के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इसरो के वैज्ञानिकों के देखरेख में विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन आयोजित किया गया। इस अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के कई वैज्ञानिकों ने विद्यालय के बच्चों से बातचीत की और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो के निदेशक निलेश देसाई ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार जैसे क्षेत्र के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित कराना, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो का मुख्य उद्देश्य है। इस तरह के प्रदर्शनी आयोजित करने में सरकार और स्थानीय विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदर्शनी में वैज्ञानिकों ने कई मॉडल प्रस्तुत किए और छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।
निलेश देसाई, निदेशक (स्पेस एप्लीकेशन सेंटर), ISRO
मैकू राम, प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू, रोहतास