Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 01 at 17.10.15

नई प्रजाति के बेर विदेशी फल ड्रैगन फ्रूट को दे रहा टक्कर

Posted on March 1, 2025March 1, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

यह सुनने में भले ही अजीब लगे कि बेर, जो एक सामान्य फल है, सेब जैसी महंगी फलों को टक्कर दे सकता है, लेकिन यह सच है। उन्नत किस्म की बेर की कीमत अब बाजार में बिकने वाले सेब से भी अधिक हो गई है। जिला में अब उन्नत प्रजातियों के बेर की खेती से किसान अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा रहे हैं।

तिलौथू प्रखंड के हुरका बाल स्थित किसान दिनेश कुशवाहा ने सात विभिन्न प्रजातियों की बेर की खेती शुरू की और अब वे लाखों रुपये कमा रहे हैं। इन प्रजातियों में कश्मीरी रेड, ताइवन ग्रीन, आस्ट्रेलियन रेड, आस्ट्रेलियन गोल्ड, मिस इंडिया और थाई एप्पल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली बेर शामिल हैं। इस प्रकार की बेर के पौधे महज तीन से चार फीट ऊंचे होते हैं और इस पर फल पूरी तरह से गदराए हुए होते हैं।

किसान दिनेश कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने पहले धान की खेती की थी, लेकिन इससे ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था, तो उन्होंने वैकल्पिक खेती की ओर रुख किया। बाहर से उन्नत किस्म के बेर के पौधे मंगवाकर अपने खेतों में लगाए, और अब वे अपनी मेहनत का अच्छा फल पा रहे हैं।

इन बेरों की कीमत बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इन फलों की विशेषता यह है कि ये कच्चे सेब जैसे दिखते हैं और स्वाद में मीठे होते हैं, जिसे लोग ‘किसान का सेब’ भी कहते हैं।

इन बेरों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बेर का सेवन सांस संबंधी समस्याओं, जलन, उल्टी, नेत्र रोग, सूजन, रक्त दोष और कब्ज जैसी बीमारियों के उपचार में मददगार साबित होता है।

दिनेश कुशवाहा की यह पहल जिले के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा बन गई है, और अब कई छोटे-मोटे किसान भी इस उन्नत किस्म की बेर की खेती की ओर रुख कर रहे हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिले में जमुहार में आयोजित हुआ कृषि मेला, कृषि वैज्ञानिक आर.के. सिंह ने किसानों को दी उन्नत कृषि की जानकारी
Next Post: सासाराम में किसान मेला आयोजित, उन्नत कृषि को बढ़ावा देने की अपील

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया