Sasaram के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति की हत्या के बाद डिप्रेशन में आई महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चे अभी भी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।
सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स
रोहतास जिले के Sasaram मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में 24 मार्च को हुए आपसी विवाद में हसन रजा नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद उसकी पत्नी रेशमा खातून गहरे सदमे और अवसाद में चली गई थी।
बताया जाता है कि बीते सोमवार की रात रेशमा खातून ने अपने दो मासूम बच्चों को दूध में सल्फास की गोली मिलाकर पिला दी और बाद में खुद भी जहर खा लिया। घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें Sasaram के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।
महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए Varanasi स्थित Banaras Hindu University (बीएचयू) रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, दोनों बच्चे अभी Sasaram में ही इलाजरत हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

