Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 04 02 150334

सासाराम हत्याकांड में फरार आरोपियों पर शिकंजा, पुलिस ने की कुर्की-जप्ती की बड़ी कार्रवाई

Posted on April 2, 2026April 2, 2026 By Chhavi Singh

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में 24 मार्च को हुए युवक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उनके घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विधिसम्मत तरीके से की गई

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद में हुए चर्चित युवक हत्याकांड में पुलिस ने फरार अभियुक्तों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया और घर से सामान जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया।

इस मामले में पुलिस पहले ही एक विधि-विरुद्ध बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया।

गौरतलब है कि 24 मार्च को बराडीहा निवासी एक युवक को मुरादाबाद में रोककर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अपने बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई, जबकि बच्चों का इलाज कर उन्हें बचा लिया गया।

डीएसपी कुमार वैभव ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में एसपी के निर्देशन तथा एसडीपीओ-1 और एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में यह कार्रवाई पूरी की गई। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: 19 साल की Ishika Tripathi बनीं मिसाल, गरीब बेटियों को दे रहीं मुफ्त कथक प्रशिक्षण
Next Post: महंगाई के खिलाफ सासाराम में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया