crossorigin="anonymous"> 30 नवंबर को सासाराम में होगा राज्य स्तरीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्मान समारोह - Sanchar Times

30 नवंबर को सासाराम में होगा राज्य स्तरीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्मान समारोह

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार के सासाराम में 30 नवंबर को आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन और लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले राज्य स्तरीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस विकास वैभव शामिल होंगे। उक्त जानकारी रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार तिवारी दी।
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि आर्श हेल्थ इंडिया फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। संस्था अब लेट्स इंस्पायर बिहार के साथ मिलकर राज्य में लगभग 2 लाख सामाजिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य बिहार को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। अगर हम सब मिलकर एक लक्ष्य के तहत कार्य करें, तो बिहार न केवल सशक्त राज्य बनेगा बल्कि भारत के विकास का अग्रणी प्रदेश भी साबित होगा।
कार्यक्रम में राज्यभर से वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। समारोह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।


Spread the love