Delhi-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.1 की बताई जा रही तीव्रता, अफगानिस्तान में है केंद्र
दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आया। पीर पंजाल क्षेत्र के दक्षिण में भी झटके महसूस किये गये। अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप रहा।
