दिल्ली ट्रैफिक के लिए AI सिस्टम
₹1,789 करोड़ की योजना में स्मार्ट सिग्नल और ऑटोमेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹1,789.52 करोड़ की लागत वाले Intelligent Traffic Management System को मंजूरी दी है। योजना में स्मार्ट तकनीक के इस्तेमाल से ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा बेहतर करने का लक्ष्य है।…
