Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 01 01 at 18.14.57

सहायक अभियंता ददन राम के पिता स्वर्गीय चन्द्रदीप राम की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Posted on January 2, 2025January 2, 2025 By Chhavi Singh

समाजसेवी नेक दिल इंसान थे चंद्रदीप राम: राजगृही शर्मा

मिलजुल कर रहने तथा पढ़ने की सलाह देते थे पिताजी : ददन राम

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सहायक अभियंता ददन राम के पिता, स्वर्गीय चन्द्रदीप राम की प्रथम पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पयहारी जी के शिष्य राजगृह शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चन्द्रदीप राम समाज के सभी वर्गों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ अपने बच्चों को भी संस्कार और शिक्षा का महत्व सिखाया। वे पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें अधिकारी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक अच्छे कवि भी थे और शायरी में उनकी गहरी रुचि थी।

स्वर्गीय चन्द्रदीप राम के तीन भाई थे, और वह सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पांच पुत्र और दो पुत्रियां थीं। उनके बड़े पुत्र ललन राम स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, दूसरे पुत्र ददन राम सहायक अभियंता हैं, तृतीय पुत्र नंदू राम और रामावतार राम पुलिस अधिकारी हैं, और सबसे छोटे पुत्र कृष्णा कुमार रेलवे में अधिकारी हैं।

पुत्र ददन राम ने अपने पिताजी के संस्कारों को याद करते हुए कहा कि उनके पिताजी हमेशा उन्हें और उनके भाई-बहनों को मिलजुल कर रहने और पढ़ाई के महत्व को समझाते रहते थे। इस पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण और भंडारा का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर धनबाद से आए हुए नामी व्यक्तित्व जैसे व्यास रामदेव राम, श्री राम प्रसाद, सुरेंद्र राम, शत्रुघन राम, मोहन राम, सोहराई राम, सतीश कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, नवीन, निलेश, अभिजीत, अभिनव कुमार, शौर्या, प्रीति कुमारी, निशि कुमारी, चिंता, सविता, कंचन, हेवन्ती देवी, गुलजारों, निर्मला, संगीता, लालसा, और बेटी कमला देवी, विमला देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: शगुफ्ता परवीन ने उर्दू पीजी में राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल हासिल किया।
Next Post: शाहाबाद प्रक्षेत्र के चारों जिलों के पुलिसकर्मी समाज में अमनचैन बनाए रखने को ईमानदारी से कार्य करें :सत्य प्रकाश

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया