Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 05 at 11.06.08

एनडीए और इंडिया से बिहार की जनता काफी ऊब चुकी है, अब उसे अपना भविष्य प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में दिखने लगा है

Posted on October 5, 2025October 5, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास नगर पंचायत के मुख्य पार्षद-प्रतिनिधि, समाजसेवी और जुझारू नेता तोराब नियाज़ी ने प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली पार्टी जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार की राजनीति में एक नई हलचल तब देखी गई जब रोहतास नगर पंचायत के मुख्य पार्षद-प्रतिनिधि, समाजसेवी और जुझारू नेता तोराब नियाज़ी ने प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली पार्टी जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित एक महती सभा में हुआ, जहाँ प्रशांत किशोर स्वयं मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 10 05 at 11.06.09

सभा को संबोधित करते हुए तोराब नियाज़ी ने कहा, “बिहार की जनता अब एनडीए और इंडिया जैसे गठबंधनों से ऊब चुकी है। वर्षों तक सिर्फ वादे हुए, लेकिन ज़मीनी बदलाव कहीं नहीं दिखा। अब लोगों को बदलाव की एक नई किरण जनसुराज में दिखाई दे रही है, जो सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है।”

उन्होंने आगे कहा कि वह जनसुराज से इसलिए जुड़े हैं क्योंकि यह आंदोलन बिहार को बदलने का संकल्प लेकर चला है। “मैं प्रशांत जी का एक सच्चा सिपाही बनकर बिहार में बदलाव की इस मुहिम को और तेज करूंगा। मेरा सपना है कि राज्य के किसी भी गरीब को रोज़गार की तलाश में बाहर न जाना पड़े। जब बिहार में ही उद्योग और अवसर पैदा होंगे, तो पलायन की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी।”

तोराब नियाज़ी ने कहा कि अगर राज्य में जनसुराज की सरकार बनी, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब लोग जाति या धर्म नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए वोट करेंगे।

सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनसुराज के कई प्रमुख नेताओं की भी उपस्थिति रही। प्रशांत किशोर ने भी इस अवसर पर तोराब नियाज़ी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में ऐसे जमीनी नेताओं की बेहद ज़रूरत है जो वाकई बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हों।

इस कार्यक्रम को बिहार की राजनीति में जनसुराज के बढ़ते प्रभाव के एक और संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में चलती पिकअप वैन पर डीजे की धुन पर झूमते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Next Post: भारी बारिश के बाद सासाराम के ताराचंडी में तबाही का मंजर, कैमूर पहाड़ी से बहता पानी बना खतरा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया