Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
Anura Kumara

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की भारत यात्रा

Posted on December 16, 2024December 16, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके ने मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई

ST.News Desk : श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने सितंबर में शीर्ष पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके ने मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इस यात्रा को भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत करने का अवसर बताया। उन्होंने इस यात्रा को जन-केंद्रित साझेदारी को गति देने का महत्वपूर्ण कदम बताया।

15 से 17 दिसंबर तक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान संयुक्त रक्षा सेवाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने अपने-अपने मंत्रियों, राजनयिकों और अधिकारियों से एक-दूसरे का परिचय कराया।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ अपनी बैठक में भारत की “पड़ोसी पहले” नीति और “सागर आउटलुक” में श्रीलंका की अहम भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिसानायके की बातचीत से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम में पंचायती राज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया
Next Post: भारत में अमेरिकी दूतावास ने तबला वादक जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया