Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
cm yogi 1

खाद्यान्न संकट में बढ़ेगी ‘श्री अन्न’ की उपयोगिता : योगी

Posted on October 28, 2023 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ‘श्री अन्न‘ का वैदिक काल से महत्व रहा है और भविष्य में जब भी दुनिया खाद्यान्न संकट का सामना करेगी तो इसकी (श्रीअन्न) उपयोगिता बढ़ेगी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यस्तरीय ‘श्री अन्न‘ प्रदर्शनी एवं कार्यशाला की शुरुआत के बाद अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मोटा अनाज) के उत्पादन का केंद्र बन सकता है। योगी ने कहा कि ‘कोरोना काल ने हमें बड़ा सबक दिया है, हम जितना कृत्रिम जीवन जीने का प्रयास करेंगे, महामारियां हमें उतना ही परेशान करेंगी। हमें प्राकृतिक वास और जीवनशैली को अपनाना होगा और इसमें श्री अन्न बहुत ही सहायक होगा। इसकी उत्पादकता बढाने के लिए शोध और अनुसंधान की आवश्यकता है।‘
मुख्यमंत्री ने इससे पहले तीन दिवसीय श्री अन्न महोत्सव की शुरुआत करते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्री अन्न उत्पादकों की ओर से लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि ‘कृषि के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान के लिए कार्य कर रही उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 34वां स्थापना दिवस पर अगले तीन दिन तक श्री अन्न महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यह महोत्सव उप्र के किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का माध्यम बनेगा।‘मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सदी के छठे और सातवें दशक तक बड़ी मात्रा में मोटे अनाज का उत्पादन होता था और ये हमारे दैनिक जीवन का अंग था। उन्होंने कहा कि बढती आबादी की आवश्यकता और इस दिशा में शोध और अनुसंधान की गति थमने के कारण इसका उत्पादन कम होता गया।
उन्होंने कहा कि ‘आज हमारा देश खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में बहुत आगे बढ़ चुका है, मगर इसके दुष्प्रभाव भी पड़े हैं। रासायनिक उर्वरक के अत्यधिक उपयोग से तमाम रोग बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि ‘श्री अन्न‘ का उत्पादन कम पानी वाले क्षेत्रों में भी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज हर परिवार में श्री अन्न का किसी न किसी रूप में प्रयोग होना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 तक कृषि विज्ञान केंद्रों की हालत खराब थी। आज इनमें नई प्रतिस्पर्धा शुरू हुई है। इसमें कृषि विविद्यालयों की अहम भूमिका है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और इसमें गोवंश बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान श्रीअन्न के क्षेत्र में कार्य करने वाले 35 कृषक उत्पादक संगठनों को सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदेश के पांच कृषि विज्ञान केंद्रों (झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर और गाजीपुर) को ‘मोटा अनाज प्रसंस्करण संयंत्र’ के लिए 95-95 लाख की सहायता प्रदान की गई।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: संसद से जल्द पास होंगे 3 नए बिल : शाह
Next Post: समुद्री उपस्थिति के लिए चुनौतियों से पार पाना जरूरी : मुर्मू

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme