Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
president

समुद्री उपस्थिति के लिए चुनौतियों से पार पाना जरूरी : मुर्मू

Posted on October 28, 2023 By Chhavi Singh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारत को समुद्री क्षमता का पूर्ण दोहन करने से पहले देश के बंदरगाहों की ढांचागत और परिचालनगत चुनौतियों को दूर करने सहित कई चुनौतियों से पार पाने की जरूरत है। मुर्मू ने कहा कि समुद्र पार करने के बारे में रूढ़िवादी सोच और आशंकाएं हमें महंगी पड़ीं, लेकिन अंतत: भारत 200 वर्षों के औपनिवेशिक शासन के चंगुल से बाहर आया। उन्होंने कहा कि यह महाद्वीपीय विकास पर अधिक केंद्रित हो गया और यह भूल गया कि महाद्वीपीय विकास और नौवहन विकास परस्पर पूरक हैं। भारतीय समुद्री विविद्यालय (आईएमयू), चेन्नई के आठवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुमरू ने कहा, ‘‘निसंदेह, हमारे पास पूरी तरह से एक मजबूत समुद्री उपस्थिति स्थापित करने के लिए आर्थिक और औद्योगिक संसाधनों की भी कमी थी।’ उन्होंने कहा कि देश इस क्षेत्र की संभावनाओं का पूरी तरह से लाभ उठा पाए, उससे पहले भारत को कई चुनौतियों से पार पाना होगा।

मुर्मू ने कहा, ‘उदाहरण के लिए गहराई संबंधी प्रतिबंधों के कारण कई मालवाहक जहाजों को पास के विदेशी बंदरगाहों की ओर मोड़ दिया जाता है। व्यापारिक और नागरिक जहाज निर्माण उद्योग में हमें दक्षता, प्रभावशीलता और प्रतिस्पर्धा के उच्चतम मानकों का लक्ष्य रखना होगा।’ उन्होंने कहा कि भारतीय बंदरगाहों की परिचालन दक्षता और (जहाजों के) लौटने के समय के वैिक औसत मानक से मेल खाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वाषिर्क ‘पोर्ट कॉल’ की बात आती है तो देश शीर्ष 20 देशों में शामिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के 50 सर्वश्रेष्ठ कंटेनर बंदरगाहों की सूची में भारत के केवल दो ही बंदरगाह हैं।
‘पोर्ट कॉल’ किसी जहाज के कागरे परिचालन या सामान या ईंधन परिवहन के लिए निर्धारित यात्रा के दौरान बीच में रुकने को कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय बंदरगाहों को अगले स्तर पर पहुंचने से पहले निश्चित रूप से बुनियादी ढांचा एवं संचालनगत चुनौतियों से निपटना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे मछली पकड़ने के अधिकतर जहाज अब भी मशीनीकृत किए जाने बाकी हैं। इस संदर्भ में ‘‘बंदरगाह विकास’’ से ‘‘बंदरगाह आधारित विकास’’ की दिशा में ‘सागरमाला’ कार्यक्रम उल्लेखनीय कदम है।’’उन्होंने कहा कि सागरमाला द्वारा परिकल्पित ’बंदरगाह-आधारित विकास’ के पांच स्तंभों में बंदरगाह आधुनिकीकरण, बंदरगाह कनेक्टिविटी, बंदरगाह-आधारित औद्योगीकरण, तटीय सामुदायिक विकास और तटीय शि¨पग या अंतर्देशीय जल परिवहन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ‘ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट’ के तीसरे संस्करण में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, जिससे ‘अमृत काल दृष्टि 2047‘ हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारत सरकार ‘समृद्धि के लिए बंदरगाह और प्रगति के लिए बंदरगाह‘ के अपने दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम कर रही है। मुमरू ने कहा कि जलवायु आपदा अब सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है, जिसमें बढता तापमान और समुद्र का स्तर शामिल है। मुमरू ने कहा कि समुद्री क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन और न्यूनीकरण के लिए चुस्त, सक्रिय और तेज होने की जरूरत है। इनसे विशेषकर कमजोर समुदायों की आजीविका बाधित होने का खतरा है।
राष्ट्रपति ने युवा स्नातकों को लेकर कहा कि पारिस्थितिकी और पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति उनके दायित्व के तहत, उन्हें नौवहन सहित टिकाऊ और कुशल समुद्र-संबंधी गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए समुद्र में अधिक लचीली और हरित प्रथाएं भी आवश्यक हैं। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए समुद्री भूविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समुद्री संसाधनों और शिक्षा को बढाने के प्रयासों का आह्वान किया।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: खाद्यान्न संकट में बढ़ेगी ‘श्री अन्न’ की उपयोगिता : योगी
Next Post: बिहार : छपरा में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान झड़प

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया