Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
indgo

खुशखबरी! हवाई यात्रियों के लिए 1000 रुपए तक सस्ता हो टिकट, इंडिगो ने टिकट पर ईंधन शुल्क वसूलना किया बंद

Posted on January 4, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की कीमतों में कमी के बाद बृहस्पतिवार से ईंधन शुल्क वसूलना बंद करने की घोषणा की है. इससे कुछ लंबे मार्गों पर हवाई किराये में 1,000 रुपये तक की कमी आएगी. एयरलाइन ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में उछाल के बाद छह अक्टूबर, 2023 से ईंधन शुल्क वसूलना शुरू किया था. दूरी के आधार पर ईंधन शुल्क की मात्रा 300 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक तय की गई थी.
अपने परिचालन का विस्तार कर रही एयरलाइन ने कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में हालिया कटौती के बाद चार जनवरी से विमान टिकट पर ईंधन शुल्क हटा दिया गया है. इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘ एटीएफ की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है..इसलिए हम कीमतों या बाजार स्थितियों में किसी भी बदलाव से निपटने के लिए अपने किराये और उसके घटकों को समायोजित करना जारी रखेंगे.”

ईंधन किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इंडिगो ने पिछले साल एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की थी. यह कदम उठाने वाली वह पहली विमानन कंपनी थी.
यदि उड़ान की दूरी 500 किलोमीटर तक हो तो प्रत्येक यात्री से 300 रुपये का ईंधन शुल्क लिया जाता था और 501-1,000 किलोमीटर की दूरी के लिए यह राशि 400 रुपये थी. ईंधन शुल्क 1,001-1,500 किलोमीटर के लिए 550 रुपये, 1,501-2,500 किलोमीटर के लिए 650 रुपये और 2,501-3,500 किलोमीटर के लिए 800 रुपये था.

वहीं 3,501 किलोमीटर तथा उससे अधिक के लिए यह राशि 1,000 रुपये थी. ईंधन शुल्क हटने से इंडिगो की विमान टिकट की कुल कीमत कम से कम 300 रुपये से 1,000 रुपये तक कम हो जाएगी.

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले महीने लोकसभा को सूचित किया था कि हवाई किराया सरकार द्वारा न तय और न ही विनियमित किया जाता है.

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस की अहम बैठक में लोकसभा चुनाव, भारत न्याय यात्रा की तैयारी मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Post: मॉडल दिव्या पाहुजा हत्या मामले में आया नया सीसीटीवी फुटेज सामने

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया