Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sports

भारत के खिलाफ सीरीज को देखते हुए पैट कमिंस ने लिया आठ सप्ताह का ब्रेक

Posted on August 19, 2024August 19, 2024 By Chhavi Singh

आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने इस साल के आखिर में भारत के खिलाफ प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज को ध्यान में रखते हुए आठ सप्ताह का ब्रेक लिया है। कमिंस अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के बाद हाल में आस्ट्रेलिया लौटे हैं। आस्ट्रेलिया में गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने खुद को तरोताजा रखने के लिए विश्राम करने का फैसला किया है। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है।


एक बातचीत में कमिंस ने कहा, ‘ब्रेक के बाद वापसी करने पर हर कोई तरोताजा महसूस करता है। आपको इसका कभी अफसोस नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लगभग 18 महीने पहले वि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से लगातार गेंदबाजी कर रहा हूं। इस ब्रेक से मुझे सात या आठ सप्ताह तक आराम करने का समय मिल जाएगा। इसके बाद मैं तरोताजा होकर गर्मियों के लिए तैयारी शुरू कर सकता हूं।’ आस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है और कमिंस यह सीरीज जीतने के लिए बेताब हैं।


उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक यहां ट्रॉफी नहीं जीती है। यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसे अभी तक हमारी टीम के कई खिलाड़ी नहीं जीत पाए हैं। गर्मियों में हमारा लक्ष्य इसे जीतना होगा। भारत की टीम वास्तव में बहुत अच्छी है। हम एक दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेलते हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं लेकिन मुझे लगता है कि इस बार हम ट्रॉफी जीतने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’ कमिंस फिलहाल टी-20 क्रिकेट छोड़ने के मूड में नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में आस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक जीतने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक को लेकर हर कोई उत्साहित है। मैं भी उसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं तब तक लगभग 35 साल का हो जाऊंगा और उम्मीद है कि मैं टीम का हिस्सा रहूंगा।’

खेल

Post navigation

Previous Post: विनेश का सपना, बलाली के पहलवान मेरा रिकॉर्ड तोड़ें, मुझसे बड़ी उपलब्धियां हासिल करें
Next Post: सी सेक्शन ही तो है फिर खाने से कैसा परहेज! दही, घी सब कुछ खाएं

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया