सासाराम
हैदर अली रोहतास ब्यूरो चीफ
सासाराम: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और NDA की सरकार है, तब तक आरक्षण के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। मंत्री सासाराम में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे थे। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
‘आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार’
लखेंद्र पासवान ने कहा कि आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है। उनके मुताबिक, आरक्षण खत्म होने की बात कहकर कुछ लोग बेवजह बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आरक्षण को लेकर आश्वस्त रहना चाहिए और NDA सरकार के रहते इसे कोई छू भी नहीं सकता। अगस्त में भी मंत्री आरक्षण को लेकर इसी तरह का बयान दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी
मंत्री ने दावा किया कि अब कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा है, जो आरक्षण के दायरे से बाहर हो। आरक्षण के मुद्दे पर हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में अलग-अलग नेताओं के बयान सामने आए हैं।

