Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sports

भारत जहां तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची

Posted on June 29, 2024 By Chhavi Singh

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत जहां तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं और दोनों का अब तक का सफर शानदार रहा है।

भारत ग्रुप ए में चार में से तीन मैच जीतकर शीर्ष पर रहा था। भारत का कनाडा के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते थे। दोनों टीमों ने फिर सुपर आठ चरण में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। दक्षिण अफ्रीका ने जहां लगातार आठ मैच जीते हैं, वहीं भारत ने लगातार सात मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनके लिए ट्रंप कार्ड हैं और फाइनल में इनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है, जबकि भारत के लिए किन खिलाड़ियों पर भार रहेगा…


फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा सूर्यकुमार यादव होंगे। सूर्यकुमार का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर बोलता है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ छह मैचों में 343 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। सूर्यकुमार का इस दौरान स्ट्राइक रेट 177.72 का रहा है। सूर्यकुमार रोहित शर्मा और सुरेश रैना के साथ उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा है। दूसरी ओर, कुलदीप ने इस टीम के खिलाफ उसी के घर में दो टी20 मैचों में कुल छह विकेट झटके हैं। पिछली बार जब कुलदीप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने जोहानिसबर्ग में पांच विकेट अपने नाम किए थे।

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज संघर्ष करते दिखे हैं और उनके किसी गेंदबाज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर नहीं है। मार्को यानसेन, एनरिक नॉर्त्जे और कैगिसो रबादा की तिकड़ी का रिकॉर्ड भी भारत के खिलाफ बेहतर नहीं रहा है। रबादा ने भारत के खिलाफ 12 मैचों में आठ विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनोमी रेट 7.31 की रही है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने दो मैच में दो विकेट लिए हैं और उनका भारत के खिलाफ इकॉनोमी रेट काफी महंगी रही है। नॉर्त्जे ने भारत के खिलाफ नौ मैचों में छह विकेट लिए हैं। उनका इस टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी ने 12 मैचों में सात विकेट लिए हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 10 मैचों में 10 विकेट झटके हैं।


बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर फिलहाल भारत के खिलाफ टी20 में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 20 टी20 मैचों में मिलर ने 159.04 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। क्विंटन डिकॉक भी भारत के खिलाफ लय में दिखे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 10 मैचों में 140.54 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं जिसमे चार अर्धशतक शामिल हैं। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के खिलाफ मिलर और डिकॉक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।



खेल

Post navigation

Previous Post: सीएम केजरीवाल की आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी
Next Post: बेहद जरूरी होता है पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, इसकी कमी से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया