Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
pic

बेहद जरूरी होता है पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, इसकी कमी से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

Posted on June 29, 2024 By Chhavi Singh

टेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हार्मोन होता है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में पाया जाता है। लेकिन यह पुरुषों में अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं अगर किसी पुरुष के अंदर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होती है, तो उनके साथ बाल झड़ने की समस्या और थकान आदि की समस्या देखने को मिल सकती है। इस हार्मोन की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और व्यक्ति को ओस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ सकता है।

वहीं शरीर में इस हार्मोन की कमी न हो, इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में सही आदतों को अपनाना बेहद जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं कि किन हेल्दी आदतों को अपनाकर टेस्टोस्टेरोन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट

हर व्यक्ति को हेल्दी और पोषण वाली डाइट लेनी चाहिए। डाइट ऐसी होनी चाहिए कि उसमें सभी तरह के मिनरल्स, विटामिन्स, विटामिन डी, मैग्नीशियम और जिंक आदि पर्याप्त मात्रा में हो। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे, सब्जियां, दाल, मछली और अंडा आदि शामिल करें। इस तरह की हेल्दी डाइट लेने से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी नहीं होगी।

रेगुलर एक्सरसाइज

रेगुलर एक्सरसाइज करके भी आप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ा सकते हैं। एक्सरसाइज में आप योग, हल्का दौड़ और वजन उठाना आदि शामिल कर सकते हैं।

नींद है जरूरी

रात को सही नींद आना और समय पर सोना भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में सहायक होता है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन सही हो, इसके लिए आपकी स्लीप साइकिल का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही तरीके से नींद न लेने से आपको तनाव हो सकता है। जोकि आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

स्ट्रेस

यदि आप जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं, तो यह भी शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी को बढ़ा सकता है। स्ट्रेस कम करने के लिए आप योग, मेडिटेशन व अन्य तरीकों को अपना सकते हैं। बता दें कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन प्रोडक्शन मेंटली खुश रहना बेहद जरूरी होता है।

टेस्टोस्टेरोन संशोधक थेरेपी जैसी कुछ दवाइयां टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि इस तरह की दवाओं का सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: भारत जहां तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची
Next Post: प्रधानमंत्री मोदी अभी भी लोकसभा चुनाव के नतीजों से उबर नहीं पाए हैं : सोनिया गांधी

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस देर से पहुंची!
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया