Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rohit

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Posted on January 18, 2024 By Chhavi Singh

भारत ने बुधवार को कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद शतक के बावजूद दूसरे सुपर ओवर के रोमांच तक पहुंचे तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर तीन मैच की सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। कप्तान रोहित शर्मा ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए नाबाद शतक जमाया जिसकी मदद से भारत ने शीषर्क्रम की नाकामी से उबरते हुए चार विकेट पर 212 रन बनाए।
जवाब में अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज (50), कप्तान इब्राहिम जदरान (50) और गुलबदीन नईब (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बनाए जिससे स्कोर टाई हुआ और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। पहले सुपर ओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आए जिसमें अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 16 रन बनाए। भारत ने रोहित के दो छक्कों से एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए और स्कोर फिर टाई हो गया। इससे फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया। इसमें रोहित पांचवीं गेंद पर रिटार्यड हो गए थे।
दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने रोहित के एक छक्के और एक चौके से पांच गेंद में दो विकेट गंवाकर 11 रन बनाए। इसमें रोहित रन आउट हुए और फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट किया। रवि बिश्नोई दूसरा सुपर करने उतरे और उनकी तीन गेंद में अफगानिस्तान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए जिससे भारत मैच जीत गया। इससे पहले रोहित ने 69 गेंद में 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। वहीं रिंकू ने 39 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे। दोनों ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 190 रन बनाए।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर चार विकेट 22 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला और फिर हाथ खोलने शुरू किए। रोहित ने अफगानिस्तान के स्पिनरों को रिवर्स स्वीप भी लगाई जो आम तौर पर उनके बल्ले से देखने को नहीं मिलती। लेग स्पिनर कैस अहमद को रिवर्स स्वीप लगाकर ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अक्टूबर 2022 के बाद पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में दर्शनीय पूल शॉट भी लगाए।
रोहित ने अपना शतक 63 गेंद में पूरा किया जो 2018 में लखनऊ में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 111 रन के बाद उनका पहला टी-20 शतक है। रोहित ने टी-20 में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 118 रन था जो श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 2017 में इंदौर में लगाया था। दूसरे छोर से रिंकू ने उनका बखूबी साथ निभाया। उन्होंने सलीम को स्क्वेयर लेग पर फ्लिक के साथ छक्का जड़ा और टी-20 में दूसरा अर्धशतक पूरा किया।
पहली गेंद से ही आक्रामक खेलने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम को इस रणनीति का कभी कभी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। यशस्वी जायसवाल आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने पैवेलियन भेजा। डीप में मोहम्मद नबी ने उनका कैच लपका। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के घरेलू मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने जबर्दस्त तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वह हालांकि एक ही गेंद खेल पाये और अहमद ने उन्हें इब्राहिम जदरान के हाथों लपकवाया।

खेल

Post navigation

Previous Post: 29 मार्च को रिलीज होगी विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’
Next Post: बैडमिंटन :ली च्युक ने श्रीकांत को किया बाहर, सात्विक-चिराग जीते

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया