Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
chirag

बैडमिंटन :ली च्युक ने श्रीकांत को किया बाहर, सात्विक-चिराग जीते

Posted on January 18, 2024 By Chhavi Singh

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी भारत के किदाम्बी श्रीकांत बुधवार को पुरुष एकल के पहले दौर में हांगकांग के ली च्युक यीयु के खिलाफ सीधे गेम में हार गए जिससे इंडिया ओपन सुपर 750 बैड¨मटन में उनकी चुनौती समाप्त हो गई। दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी ली च्युक के खिलाफ 47 मिनट में 22-24, 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। ली च्युक के खिलाफ श्रीकांत की चार मैचों में यह तीसरी हार है।
एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन सात्विक और चिराग की जोड़ी को पहले दौर में फैंग चीह ली और फैंग जेन ली की चीनी ताइपे की दुनिया की 24वें नंबर की जोड़ी को एक घंटे और 18 मिनट में 21-15, 19-21, 21-16 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा।
वहीं अनुभवी अिनी पोनप्पा और युवा तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी को महिला युगल के पहले दौर के कड़े मुकाबले में जोंगकोलफान किटिथराकुल और रा¨वडा प्राजोंजाई की थाईलैंड की जोड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी। अिनी और तनीषा की दुनिया की 20वें नंबर की जोड़ी को जोंगकोलफान और रा¨वड की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 5-21, 21-18, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
वि चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने बेहद कड़े मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को तीन गेम में हराकर टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग ने पहले दौर के मुकाबले में इंतानोन के खिलाफ 16-21, 21-13, 21-16 से जीत दर्ज की। आन से यंग इस मुकाबले के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर जूझती नजर आईं और उन्होंने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह अभी पैर की चोट से पूरी तरह नहीं उबरी हैं।
श्रीकांत शुरुआत में अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने तेजतर्रार खेल दिखाया जबकि उनके स्मैश और ड्रॉप शॉट भी काफी सटीक थे जिससे हांगकांग के खिलाड़ी को काफी परेशानी हुई। श्रीकांत ने कहा, ‘मैंने काफी गलतियां की। पहले गेम में 22-21 के स्कोर पर गेम किसी की भी झोली में जा सकता था। मुझे मौके मिले लेकिन मैं अहम लम्हों पर इनका फायदा उठाने में नाकाम रहा।’
अिनी और तनीषा की दुनिया की 20वें नंबर की जोड़ी को जोंगकोलफान और रा¨वड की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 5-21, 21-18, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। अिनी और तनीषा की जोड़ी शुरुआत में बिलकुल भी लय में नजर नहीं आई। दोनों ने कई शॉट बाहर मारे और नेट पर उलझाए। उनके पास थाईलैंड की जोड़ी के तेजतर्रार खेल का कोई जवाब नहीं था। मैच आगे बढ़ने के साथ भारतीय जोड़ी लय हासिल करने में सफल रही लेकिन लगातार गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। िनी ने कहा, ‘हमने मुकाबले में काफी गलतियां की। इस स्तर पर आप इस तरह गलतियां नहीं कर सकते। हमने लय में आने में भी समय लिया और कई शॉट नेट पर और बाहर मारे।’
महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग इस मुकाबले के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर जूझती नजर आईं और उन्होंने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह अभी पैर की चोट से पूरी तरह नहीं उबरी हैं। आन से यंग ने कहा, ‘फिलहाल मेरा पैर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है लेकिन मैं अधिक से अधिक अभ्यास कर रही हूं और अच्छा खेल रही हूं। मुझे विास है कि आने वाले दिनों में यह ठीक हो जाएगा। मैं शत प्रतिशत फिट नहीं हूं लेकिन 60-70 प्रतिशत ठीक हो गई हूं।’
इंतानोन ने कहा, ‘मैं अच्छा खेली। वह काफी थकी हुई थी लेकिन वापसी करते जीत दर्ज करने में सफल रही। चोट के बाद वापसी करते हुए यह मेरा दूसरा ही टूर्नामेंट है इसलिए मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।’ जापान की आया ओहोरी और नोजोमी ओकुहारा ने पहले दौर में मुकाबलों में सीधे गेम में जीत दर्ज की। ओहोरी ने अपनी हमवतन नात्सुकी निदाइरा को 21-14, 21-18 से हराया जबकि ओकुहारा ने मलयेशिया की थेट हतार थुजार को 21-11, 21-12 से शिकस्त दी।

खेल

Post navigation

Previous Post: भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Next Post: रामास्वामी टीम के साथ काम करते रहेंगे : ट्रंप

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया