Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
mamta banarji

…ममता बनर्जी बोलीं, बीजेपी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह हो गई

Posted on October 26, 2023October 26, 2023 By Chhavi Singh

एनसीईआरटी पैनल ने सभी पाठ्यपुस्तकों में देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ करने की सिफारिश की है।

एनसीईआरटी पैनल ने सभी पाठ्यपुस्तकों में देश का नाम ‘इंडिया’ से बदलकर ‘भारत’ करने की सिफारिश की है। बीते बुधवार को जो जानकारी सामने आई उस पर तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा कि अचानक सर्कुलर भेजकर भारत का नाम काटने की बात कही जा रही है। इतना डर ​​क्यों? एक नाम में 10 बातें हो सकती हैं। अशोक स्तंभ का प्रयोग हर कोई करता है। समस्या क्या है? उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए आगे कहा कि बीजेपी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह हो गई जो कि इतिहास बदलना चाहती है।

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वो सबका साथ सबका विकास चाहती है। लेकिन वास्तव में इसका मतलब सबका साथ सबका सत्यानाश है। उन्होंने कहा कि विश्वभारती टैगोर की देन है। फिर भी विश्वविद्यालय को यूनेस्को विरासत का दर्जा मिलने पर पट्टिकाओं में उनका कोई उल्लेख नहीं है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि वह 200 साल का इतिहास जानते हैं, हम 5000 साल का इतिहास जानते हैं। कलकत्ता कोलकाता हो गया, गोहाटी गुवाहाटी हो गया, नाम बदलने में क्या ग़लत है? भारत बन गया इंडिया अब इंडिया बन रहा है भारत।

हाल ही में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग के निदेशक ने कहा कि कई महीने पहले एनसीईआरटी के पैनल ने इस तरह का प्रस्ताव लिखा था और हमें एक रिपोर्ट भेजी थी. हमने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है। एनसीईआरटी की सभी पाठ्यपुस्तकों में इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की मीडिया रिपोर्टों पर एनसीईआरटी का कहना है कि चूंकि नए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों का विकास प्रक्रिया में है और उस उद्देश्य के लिए एनसीईआरटी द्वारा डोमेन विशेषज्ञों के विभिन्न पाठ्यचर्या क्षेत्र समूहों को अधिसूचित किया जा रहा है। इसलिए, संबंधित मुद्दे पर मीडिया में चल रही खबरों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश इस बहस की पृष्ठभूमि में आई है कि क्या देश का नाम बदलकर ‘भारत’ रखा जाएगा। ये इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 डिनर के निमंत्रण को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय भारत के राष्ट्रपति के नाम से भेजा गया। जिसके बाद एक राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सरकार ने कबाड़ से कमाए 776 करोड़ : जितेंद्र सिंह
Next Post: केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल की, जल विभाग अब आतिशी संभालेंगी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया