Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
modi

रेलयात्रा को आरामदायक बनाने तक नहीं रुकेंगे : नरेन्द्र मोदी

Posted on September 1, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और यह क्रम तब तक नहीं रुकेगा, जब तक रेल समाज के सभी वगरें के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाए जाने के कार्यक्रम के दौरान की।

मोदी ने कहा कि राष्ट्र वंदे भारत रेलगाड़ियों के आधुनिकीकरण और विस्तार के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरू और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली तीन नई वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कहा, ‘वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत के जरिए रेलवे ने काफी समय से लंबित समस्याओं के समाधान में बड़ी प्रगति की है और नयी उम्मीदें एवं समाधान पेश किए हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेलवे सभी के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।’ प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी रेल दुर्घटनाओं की पृष्ठभूमि में आई है, जिसके कारण विपक्ष ने रेल सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
मोदी ने कहा कि आधुनिक रेल अवसंरचना विकसित भारत के दृष्टिकोण का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में रेलवे को 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक आवंटित किए गए हैं और सरकार भारतीय रेलवे की पुरानी छवि को बदलने के लिए इसे उच्च तकनीक सेवाओं से जोड़ रही है। मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘दक्षिण भारत अपार प्रतिभा, संसाधनों और अवसरों की भूमि है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिण राज्यों का तेजी से विकास जरूरी है। वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का एक नया चेहरा है। वंदे भारत के जरिए उत्तर से दक्षिण तक विकास यात्रा का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। देश में वंदे भारत ट्रेनों के आधुनिकीकरण और विस्तार के साथ राष्ट्र विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
मोदी ने कहा कि इन तीन नई वंदे भारत ट्रेनों से देश के महत्वपूर्ण शहरों के साथ-साथ ऐतिहासिक कस्बों को भी संपर्क सुविधा मिली है। मंदिरों का शहर मदुरै अब आईटी सिटी बेंगलुरु से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे न केवल संपर्क आसान होगा, खासकर सप्ताहांत या त्योहारों के दौरान, बल्कि तीर्थयात्रियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होगा। चेन्नई-नागरकोइल मार्ग से छात्रों, किसानों और आईटी पेशेवरों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दक्षिणी भारत अपार प्रतिभा, संसाधनों और अवसरों की भूमि है। पूरे दक्षिण भारत के साथ-साथ तमिलनाडु का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत-बांग्लादेश संबंधों में हसीना का प्रत्यर्पण अहम
Next Post: अभिनेत्रियों के ‘वैनिटी वैन’ में छिपाकर कैमरे लगाए गए : राधिका सरतकुमार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme