Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
radhika

अभिनेत्रियों के ‘वैनिटी वैन’ में छिपाकर कैमरे लगाए गए : राधिका सरतकुमार

Posted on September 1, 2024September 1, 2024 By Sanchar Times News

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राधिका सरतकुमार ने शनिवार को चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए कहा कि एक मलयालम फिल्म की शूटिंग के सेट पर एक ‘कारवां’ वाहन (वैनिटी वैन) के अंदर छिपाकर लगाए गए कैमरों से महिला कलाकारों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे और उन्होंने पुरुष कलाकारों को अपने मोबाइल फोन पर इन वीडियो को देखते हुए स्वयं देखा था।

न्यायमूर्ति के. हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद वरिष्ठ अभिनेत्री द्वारा एक मलयालम चैनल से बातचीत के दौरान लगाए गए आरोप पर आरएमपी (रेवोल्यूशनरी मार्क्‍सवादी पार्टी ऑफ इंडिया) नेता एवं विधायक के. के. रेमा सहित राज्य में विभिन्न वगरे ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

राधिका ने इस बात पर सवाल किया कि हेमा समिति की रिपोर्ट में देरी क्यों हुई और उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ मलयालम फिल्म उद्योग में ही नहीं, बल्कि अन्य उद्योगों में भी महिलाओं का कथित उत्पीड़न और उनसे र्दुव्‍यवहार होता है। राधिका सरतकुमार ने इस संबंध में अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक मलयालम फिल्म की शूटिंग के सेट पर उन्होंने पुरुषों को अभिनेत्रियों के ‘कारवां’ वाहन में छिपे कैमरों से बने वीडियो की क्लिप देखते हुए स्वयं देखा था। वरिष्ठ अभिनेत्री ने चैनल से कहा, ‘मैंने यह देखा है। मैंने कारवां में महिलाओं के कपड़े बदलते समय के वीडियो देखे हैं।’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह किस फिल्म के सेट की बात है और उन्होंने किन अभिनेताओं को ये वीडियो देखते हुए देखा था। उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी। राधिका ने कहा कि उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी तथा कारवां के प्रभारी को चेतावनी दी थी कि यदि वाहनों में छिपे हुए कैमरे दोबारा लगे पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे बहुत गुस्सा आया था। मैंने जोर देकर कहा कि मुझे सुरक्षित माहौल चाहिए और इसलिए मैंने कहा कि मुझे कारवां नहीं चाहिए और मैं अपने होटल के कमरे में वापस चली गई।’

अभिनेत्री (62) ने हेमा समिति के निष्कषरें पर विभिन्न उद्योगों के पुरुष अभिनेताओं की चुप्पी की आलोचना की। अभिनेत्री ने कहा, ‘अब जिम्मेदारी महिलाओं की है। उन्हें (महिला कलाकारों को) खुद की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी।’ राधिका सरतकुमार के बयान पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरएमपी नेता रेमा ने कहा कि फिल्म उद्योग में कथित तौर पर हो रही क्रूरता किसी की भी कल्पना से परे है।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रेलयात्रा को आरामदायक बनाने तक नहीं रुकेंगे : नरेन्द्र मोदी
Next Post: गोपाल राय ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा की अनुमति की मांग

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया