Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
jooce

रेसिपी : जौ का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

Posted on May 11, 2024 By Chhavi Singh

जौ का रस को जौ की घास से बनाया जाता है, जिसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह एक सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. जौ का रस विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइमों का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पाचन में सुधार करने, दिल की सेहत को बढ़ावा देने और बढ़ते वजन को कम करने में भी मदद कर सकता है. ऐसे में इससे होने वाले फायदों के बारे में जानना बेहद जरूरी है.

जौ के रस के फायदे
जौ का जूस कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी होता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.
यह शरीर से टॉक्सिंस सब्सटेंस को बाहर निकालने में मदद करता है. इसमें क्लोरोफिल होता है, जो एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है. यह लीवर और किडनी को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है.
जौ फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. साथ ही डाइजेशन ठीक रहता है.
इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में शरीर की क्षमता को बढ़ाता है.

इससे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. यह दिल की बीमारी और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित होता है. इससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे मोटापे की समस्या नहीं होती है. यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने, झुर्रियों को कम करने और बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है.

कैसे बनाएं जौ का जूस?

सबसे पहले जौ का रस बनाने के लिए ताजी जौ घास या जौ घास पाउडर लें. जौ घास को धो लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. एक ब्लेंडर में जौ घास, पानी और अपनी पसंद के फल या सब्जियां डालें. इसे चिकना होने तक ब्लेंड करें. इसका सेवन करें. जौ घास को अपने बगीचे में उगा सकते हैं या इसे खरीद सकते हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बृजभूषण पर आरोप तय, बेहद मुश्किल रही महिला पहलवानों की लड़ाई, महीनों तक सड़कों पर किया प्रर्दशन
Next Post: गर्मी की मार! झारखंड में लंबे गैप के बाद 13 मई से खुलेंगे स्कूल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया