Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
akshya kumar

अक्षय कुमार ने बर्थडे पर अनाउंस की ‘वेलकम 3’ का एलान

Posted on September 9, 2023 By Sanchar Times News

अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। यकीनन इस तोहफे को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। बता दे अक्की ने जो तोहफा दिया है वो ये है कि उन्होंने इंडिया की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम 3’ का एलान कर दिया है वो भी टीजर के साथ। जी हां, तो आइए जानते हैं कि ‘वेलकम 3’ में कौन-कौन से सितारें नजर आने वाले है, जिसके बारे में जानने के लिए फैंस कब से एक्साइटेड थे।

अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ का एलान एक मज़ेदार टीजर के साथ किया है जिसे देखने के बाद आप बस फिल्म का इंतजार करेंगे। खिलाड़ी कुमार ने आज अपने 56 वें जन्मदिन पर इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन कास्ट के साथ एक फिल्म का एलान किया है। इस वीडियो में आपको अक्षय कुमार के अलावा इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स जैसे सुनील शेट्टी,संजय दत्त, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, परेश रावल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे एक्टर्स एक साथ नजर आ रहे हैं। इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस इन सभी कास्ट को एक साथ देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस बार फैंस को ‘वेलकम 3’ में उदय और मजनू भाई यानी अनिल कपूर-नाना पाटेकर की कमी तो खलेगी लेकिन सामने ये कास्ट भी जबरदस्त है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये सभी स्टारकास्ट कौन-कौन से किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ सालों बाद रवीना और अक्षय कुमार साथ दिखने वाले हैं। जिसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और डबल हो गई है। इन स्टार्स को देखकर उम्मीद है कि इस बार फिल्म ‘वेलकम 3’ में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। इस फिल्म को डांस कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहम खान डायरेक्ट कर रहे हैं। कहानी की बात करें तो ऐसी रिपोर्ट है कि ये फिल्म एक एडवेंचर बेस्ड होगी। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी और रिलीज़ के लिए लगभग डेढ़ साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इस बड़ी अनाउंसमेंट के बाद मेकर्स ये फिल्म 2024 के क्रिसमस पर रिलीज़ करेंगे।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: G20 में ऐसा क्या हुआ कि अब दुनिया पर राज करेगा भारत, नई दिल्‍ली लीडर्स घोषणापत्र पर बनी सहमति
Next Post: उत्तर कोरिया में 75वीं वर्षगांठ पर चीन और रूस ने दिखाई एकजुटता, त्रिकोणीय तालमेल से दिया दुनिया को ये संदेश

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया