Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
akhilesh 2

अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया जिससे समाजवादी पार्टी को मिल रही बड़ी सफलता

Posted on June 4, 2024 By Sanchar Times News

लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में सभी को चौंका दिया है। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही थी। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उसे बड़ा झटका दिया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 36 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस नें 8 सीटों पर अपनी बना रखी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 2 साल पहले उत्तर प्रदेश में हारने वाली समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने ऐसा क्या किया कि राज्य में पार्टी और इंडिया गठबंधन जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करता दिखाई दे रहा है?

दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने तमाम आनाकानी के बाद यूपी में गठबंधन किया। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने अपने सामाजिक समीकरणों पर जोर दिया। टिकट बंटवारे में चालाकी दिखाई। अपने कैडर का आत्मविश्वास बनाए रखा। साथ ही साथ कांग्रेस के साथ भी वह पूरी तरीके से एकजुटता के साथ खड़े रहे। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव का पूरा साथ दिया। इसके अलावा बहुत ही समाज पार्टी और मायावती के वोट परसेंटेज में जबरदस्त गिरावट हुआ है। ऐसे में मायावती के वोट बैंक को भी अखिलेश यादव ने साधने की कोशिश की है। अखिलेश यादव का PDA का फार्मूला हिट होता दिखाई दे रहा है जिसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की बात की गई थी।

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि पार्टी के परंपरागत वोटो ने हमारी तरफ वापसी की है। इसके अलावा कांग्रेस और अखिलेश यादव के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में धर्म को हावी होने नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में जाति के इर्द-गिर्द ही तानेबने बने। संविधान और आरक्षण पर जोर दिया गया। धार्मिक पिच पर सपा या कांग्रेस की ओर से बैटिंग करने की कोशिश नहीं की गई जिसकी वजह से सपा और कांग्रेस को राज्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: सोनिया गांधी एग्जिट पोल बोलीं- नतीजे बिल्कुल विपरीत होंगे
Next Post: झारखंड : हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मतगणना में गांडेय विस सीट पर पीछे

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया