Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
amritpal

‘अग्निवीर’ अमृतपाल सिंह को सैन्य सम्मान न देने पर ‘आप’ ने की केंद्र की आलोचना

Posted on October 16, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में मृत पाए गए ‘अग्निवीर’ अमृतपाल सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं करने के आरोप पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से सवाल किया। विपक्षी दलों ने शनिवार को इस मामले पर हैरानी जताई थी।
सेना ने कहा कि क्योंकि सिंह की ‘खुद को मारी गई गोली’ से मौत हुई है इसलिए मौजूदा नीति के अनुसार सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि नहीं की गई। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिंह का परिवार पेंशन का हकदार नहीं होगा क्योंकि उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा। पुंछ सेक्टर में सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स इकाई की एक बटालियन में तैनात सिंह का शुक्रवार को पंजाब के मनसा जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। चड्ढा ने कहा, ‘सेना की कोई इकाई उनके शव को सौंपने नहीं आई। उनके शव को एक निजी एंबुलेंस में लाया गया और उन्हें कोई सैन्य सम्मान नहीं दिया गया। लेकिन पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें राजकीय सम्मान दिया।’ उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की नीतियों पर ‘गंभीर सवाल उठता है।’
उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह के परिवार को सम्मान राशि के रूप में एक करोड़ रुपए की राशि देगी और उन्हें शहीद का दर्जा भी देगी। दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ है।’ चड्ढा ने सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए ‘अग्निवीर’ योजना पर केंद्र से सवाल किया।
उन्होंने पूछा, ‘क्या सरकार जवानों और अग्निवीरों में अंतर करती है ? उन अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा जो ड्यूटी पर चार साल पूरे कर लेंगे। क्या केवल दुश्मन की गोली खाकर मर जाना ही शहादत माना जाता है ? ड्यूटी पर रहते हुए किसी सैनिक की मृत्यु अन्य कारणों से या अन्य परिस्थितियों में हो सकती है। क्या सरकार के इस कृत्य से सेना के मनोबल पर असर नहीं पड़ेगा?’’ सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कमान ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, अग्निवीर अमृतपाल सिंह की राजौरी सेक्टर में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गई गोली से मौत हो गई। अधिक जानकारी का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जारी है।’ सेना ने कहा था कि मौत का कारण खुद को पहुंचाई गई चोट पाए जाने के मद्देनजर, मौजूदा नीति के अनुसार कोई सलामी गारद नहीं दी गई या सैन्य अंत्येष्टि नहीं की गई। सेना ने पोस्ट में कहा था, ‘भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।’

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: फ्रांस को 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों के आने की उम्मीद
Next Post: रास से निलंबन के खिलाफ राघव चड्ढा की याचिका पर सुनवाई आज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया