Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
mansukh mandvia

अचानक साइकिल से AIIMS पहुंचे Mandaviya, स्वास्थ्य मंत्री को पहचानने से चूक गए अस्पताल के कर्माचारी

Posted on August 29, 2023 By Sanchar Times News

दिल्ली में इन दिनों जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। होटल, पर्यटन आदि के क्षेत्र में जोरदार तैयारियां की जा रही है, जिससे दुनिया भर से आने वाले वीवीआईपी मेहमानों से समक्ष भारत की साख ऊंची हो। इन तैयारियों पर केंद्र सरकार के कई विभाग और नेता भी बारीकी से नजर रख रहे है।

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अपने चिरपरिचित अंदाज में ही साइकिल से दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंच गए। अचानक पहुंचने पर उन्होंने एम्स अस्पताल में जी20 समिट से संबंधित तैयारियों का जायजा भी लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार यानी 28 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के कामकाज का आकलन करने के लिए साइकिल से एम्स पहुंचे। शुरुआत में उन पर किसी का ध्यान नहीं गया क्योंकि उनके साथ पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी लेकिन बाद में अस्पताल के गार्डों ने उन्हें पहचाना। इसके बाद मनसुख मंडाविया ने कुछ विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की और तैयारियों के संबंध में जानकारी हासिल की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मंगलवार को जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल मंडपम में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी करेंगे। सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए मंडपम के परिसर के भीतर एक अत्याधुनिक चिकित्सा आपातकालीन सुविधा बनाई है। इसमें विभिन्न सार्वजनिक अस्पतालों से चुने गए विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों सहित स्वास्थ्य अधिकारी तैनात रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर आपातकालीन चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए एम्स और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है।

सूत्रों के मुताबिक जिन होटलों में वीवीआईपी अतिथियों के ठहरने का इंतजाम हैं उन होटलों में प्राथमिक देखभाल दी जाएगी। जरुरत पड़ने पर मेहमानों को विशेष उपचार के लिए संलग्न अस्पतालों में भेजा जाएगा। इसके अलावा, सभी प्रमुख अस्पतालों को आपदा के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया जा रहा है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कम सुरक्षा और आम व्यक्ति की तरह अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे हो। इससे पहले इसी प्रकार निरीक्षण करने के दौरान उन्हें एक सुरक्षा गार्ड का डंडा भी खाना पड़ा था। दरअसल 24 अगस्त 2021 को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया एक आम मरीज बनकर सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और बेंच पर जाकर बैठ गए। तभी गार्ड ने आकर उन्हें हटने के लिए कहा और डंडा मारा। गार्ड ने कहा कि यहां बैठना मना है। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी मिलने की गुजारिश की थी मगर उन्हें मिलने नहीं दिया गया था। इस घटना का जिक्र उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे पूछा था कि उन्होंने ये सब देखने के बाद क्या किया। इसका जवाब उन्होंने दिया कि उस समय कुछ डॉक्टरों को निलंबित किया जा सकता था मगर उन्हें मौका दिया गया है ताकि भविष्य में स्थिति सुधर सके।

Post Views: 1
राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन की 31 अगस्त-1 सितंबर मुबंई में बैठक, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा
Next Post: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया