Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
tej pratap

अचानक RJD कार्यकर्ता पर भड़के लालू के लाल!

Posted on May 14, 2024May 14, 2024 By Chhavi Singh

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद के प्रमुख नेता तेज प्रताप यादव सोमवार को पटना में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता को धक्का देते हुए कैमरे में कैद हुए। यह घटना तेज प्रताप यादव की बहन मीसा भारती के नामांकन दाखिल करने के बाद हुई, जो पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। पटना के एसके मेमोरियल हॉल में जब यह घटना घटी तो उस वक्त मंच पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेज प्रताप यादव की मां राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। मीसा भारती को अपने नाराज भाई को मनाने की कोशिश करते देखा गया।

इस घटना के बाद तेज प्रताप की खूब आलोचना हुई। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए कहा कि ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे है उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिक्के के दो पहलू होते है। एक तरफ तो देख लिया आप सभी, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ. मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे। दोनो के बीच में आ के धक्का दे रहा था, मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने के क्रम में असहाय दर्द महसूस होने पर मुझे खुद को बचाने के लिए अचानक से मजबूरन में इनको साइड करना पड़ा। मेरा मंशा कहीं से भी किन्ही को आहत करने का नहीं रहा है।

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि मेरे लिए जनता सबसे महत्वपूर्ण है, जनता का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। पाटलिपुत्र सीट फिलहाल बीजेपी के रामकृपाल यादव के पास है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मीसा भारती उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी भारती के साथ चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय मौजूद थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: NDA नेताओं ने जीत का भरा दम, बोले- टूटेंगे 2014 और 2019 के सारे रिकॉर्ड
Next Post: दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग के ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया