Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
raghav chddha

अपने निलंबन को लेकर AAP नेता राघव चड्ढा ने भाजपा पर साधा निशाना

Posted on August 11, 2023August 11, 2023 By Chhavi Singh

आप के सांसद राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश में खुद को ‘निलंबित’ राज्यसभा सदस्य बताया और उन्हें उच्च सदन से बाहर करने के लिए केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या उनके निलंबन का कारण अन्य प्रासंगिक मामलों के अलावा ‘संसद के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नेताओं से पूछताछ करना’ था। उन्होंने कहा कि मुझे निलंबित क्यों किया गया? मेरा अपराध क्या था? क्या मुझे निलंबित कर दिया गया क्योंकि मैंने सबसे बड़ी पार्टी यानी भाजपा के नेताओं से सवाल पूछा था? या मेरा गुनाह ये था कि मैंने दिल्ली सर्विसेज़ बिल पर अपनी बात रखी और बीजेपी से न्याय मांगा। उन्होंने अपने वीडियो को साझा करते हुए कहा कि ‘नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा।

राघव चड्ढा और संजय सिंह का बयान
अपने बयान में आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा कि इस सप्ताह मुझे विशेषाधिकार समिति से दो नोटिस मिले। विपक्ष को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझ पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगा रही है लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी सांसद किसी भी समिति के गठन के लिए नाम प्रस्तावित कर सकता है और जिस व्यक्ति का नाम प्रस्तावित है उसके हस्ताक्षर या लिखित सहमति की आवश्यकता नहीं है। वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने अपने और राघव चड्ढा के निलंबन पर कहा कि उनकी (पीएम मोदी) मंशा मणिपुर में हिंसा के बजाय संजय सिंह को रोकने की है। वे विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं।’ राहुल गांधी ने कहा संसद ने उन्हें निलंबित कर दिया था, उसी तरह राघव चड्ढा, डेरेक ओ’ब्रायन और अधीर रंजन चौधरी को निलंबित कर दिया गया था। हम इन सब से डरते नहीं हैं और लड़ते रहेंगे। राघव चड्ढा का निलंबन निराधार था।

आज क्या हुआ
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य राघव चड्ढा को नियमों के घोर उल्लंघन और अवमाननापूर्ण आचरण के चलते विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही, अशोभनीय आचरण तथा नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किए गए आप सदस्य संजय सिंह के निलंबन की अवधि भी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक बढ़ा दी गई। उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं। मानसून सत्र के अंतिम दिन, शुक्रवार को सदन के नेता सदन पीयूष गोयल ने राघव चड्ढा द्वारा नियमों का उल्लंघन करने तथा सदन की एक समिति के लिए चार सदस्यों का नाम उनकी सहमति लिए बिना प्रस्तावित करने का मुद्दा उठाया।

दिल्ली/NCR, राज्य

Post navigation

Previous Post: Sanchar Times NEWS
Next Post: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया