Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
afgan

अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान, मॉस्को के लिए भरी थी उड़ान, भारत सरकार ने दिया अपडेट

Posted on January 21, 2024January 21, 2024 By Chhavi Singh

मास्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान में क्रश हो गया। यह विमान अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। विमान हादसे की जानकारी अफगान मीडिया ने दी है। जानकारी के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बादख्शां प्रांत में हुआ है। शुरुआत में जानकारी आई थी कि ये भारतीय विमान था, मगर भारत सरकार ने इससे इंकार कर दिया है। इस विमान में भारतीय यात्री सवार थे।
बादख्शां प्रांत की पुलिस के मुताबिक यह प्लेन कल रात से ही रडार से गायब था। विमान अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में क्रैश हुआ है। ये इलाका चीन, तजाकिस्तान और पाकिस्तान से लगता है। बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि एक यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद यह जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रश हो गया है। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि इस प्लेन में कितने यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक एक टीम इलाके में जांच पड़ताल करने भेजी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं पहले ये जानकारी आई थी कि ये भारतीय विमान है, मगर भारत सरकार के सूत्रों ने इससे इंकार कर दिया है। अफगान मीडिया ने विमान हादसे के कारणों की जानकारी नहीं दी है।
भारत सरकार ने दिया अपडेट
इसी बीच भारत की मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने कहा है कि अफगानिस्तान में जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो भारतीय शेड्यूल का विमान नहीं है। ये विमान भारतीय नॉन शेड्यूल का भी नहीं है और ना ही चार्टर विमान है। ये विमान मोरक्को में रजिस्टर्ड था। नी मीडिया ने कहा कि ये भारतीय विमान था और मॉस्को जा रहा रहा था. हालांकि भारत सरकार का कहना है कि ये विमान भारत का नहीं है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि कल रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं है. वहीं डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह रूस का था.

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: One Nation One Election: कांग्रेस के बाद AAP ने भी किया ‘एक देश एक चुनाव’ का विरोध
Next Post: प्राण-प्रतिष्ठा के लिए जानें क्यों चुनी गई है 22 जनवरी की तारीख

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • देश में मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड से बिहार तक तबाही
  • EPFO New Update 2026 | PF का पैसा 24 घंटे में मिलेगा?
  • RBI Policy 2026: Repo Rate 5.25% पर बरकरार | महंगाई बढ़ेगी?
  • IRCTC की नई Beta Website | Tatkal टिकट अब होगा आसान?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होगा? Delhi High Court का सरकार से बड़ा सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया