Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
sit

अफसर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार से कुचला, गम्भीर रूप से घायल- मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

Posted on December 17, 2023 By Sanchar Times News

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे अनिल गायकवाड़ ने ठाणे के एक होटल के पास 26 वर्षीय एक महिला को अपनी कार से कुचल दिया। बताया जा रहा है कि महिला उसकी गर्लफ्रेंड है और हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस मामले की जांच के लिए अब एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

इस संबंध में सीपी ठाणे जय जीत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए डीसीपी जोन 5 अमर सिंह जाधव के तहत एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें अश्वजीत अनिल गायकवाड़ और अन्य को आरोपी बनाया गया है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी व्यक्ति महिला का प्रेमी बताया जाता है। वहीं जानकारी के मुताबिक घटना 11 दिसंबर की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेल्के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत कासारवडावली थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल महिला एक अस्पताल में भर्ती है और गायकवाड़ एक वरिष्ठ नौकरशाह का बेटा है। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि आरोपी के पिता अनिल कुमार गायकवाड़ हैं, जो की आईएएस अधिकारी है। वर्तमान में वो एमएसआरडी में तैनात हैं।

Post Views: 1
महाराष्ट्र

Post navigation

Previous Post: सूरत डायमंड बॉस के तौर पर इंटरनेशनल ट्रेड का एक बड़ा केंद्र बनकर तैयार : मोदी
Next Post: 10 मिनट के लिए बंद हो गई थी श्रेयस की धड़क, डॉक्टरों ने किया एंजियोप्लास्टी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया