Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
nooraj 2

अभिनेत्री नोरा फतेही ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया

Posted on September 11, 2023September 11, 2023 By Sanchar Times News

मुंबई। अभिनेत्री-नृत्यांगना नोरा फतेही ने भूकंप प्रभावित मोरक्को को मदद की पेशकश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के प्रति आभार व्यक्त किया है।
¨हदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों के विभिन्न गानों में नृत्य कर चुकीं मोरक्को मूल की कनाडाई कलाकार फतेही ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत इस कठिन समय में उत्तरी अफ्रीकी देश को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। फतेही ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर किये गए पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘समर्थन के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुक्रिया। भारत उन देशों में से एक है, जिसने सबसे पहले भूकंप प्रभावित मोरक्को के लिए जागरूकता और मदद का हाथ आगे बढ़ाया।’
उन्होंने लिखा, ‘मोरक्को के लोग बहुत ही शुक्रगुजार और कृतज्ञ हैं, जय ¨हद।’ मोरक्को में शुक्रवार देर रात 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात बताया कि भूकंप में 2,012 लोगों की जान चली गई, जबकि कम से कम 2,059 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 1,404 की हालत गंभीर है। मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन का आरंभ करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत मोरक्को में आए भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करके की थी।
उन्होंने कहा था, ‘मुश्किल की इस घड़ी में पूरा वि समुदाय मोरक्को के साथ है और हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।’

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: IND vs PAK : अब रिजर्व डे में होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका खेल
Next Post: मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी20 की अध्यक्षता का ‘गैवल’ सौंपा, समर्थन का वादा किया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया