Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rajnath

अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की तीखी प्रतिक्रिया

Posted on September 11, 2024September 11, 2024 By Chhavi Singh

ST.News Desk : अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए बयानों ने भारत में सियासी हलचल पैदा कर दी है। भाजपा ने राहुल गांधी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके बयानों को लेकर तीखी टिप्पणी की है।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “लगता है मुहब्बत की दुकान चलाते-चलाते झूठ की दुकान खोलकर बैठ गए हैं।” उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेश दौरे के दौरान भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं, जो भारत की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली हैं।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में सिख समाज को गुरुद्वारों में पगड़ी पहनने की इजाज़त नहीं है और उन्हें उनके पंथ के अनुरूप व्यवहार करने से रोका जा रहा है। राजनाथ सिंह ने इसे “बेबुनियाद” और “सच्चाई से कोसों दूर” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की संस्कृति की रक्षा में सिख समाज की भूमिका को पूरा देश मानता है और उनका सम्मान करता है, और इस तरह की “मनगढ़न्त बातें” विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देतीं।

रक्षा मंत्री ने आगे राहुल गांधी के उस दावे को भी खारिज किया कि एनडीए सरकार आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कल्याण के लिए आरक्षण की व्यवस्था को मज़बूत किया है। इसके साथ ही, भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी के दावों को भी उन्होंने भ्रामक और तथ्यों से परे बताया।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी कि इस तरह की ग़लतबयानी से उन्हें परहेज़ करना चाहिए।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: SC और CM ममता बनर्जी के आदेशों के बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने से किया इनकार
Next Post: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया